उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व परिषद विभाग ने राज्य में भूमि अभिलेखों के लिए ऑनलाइन पोर्टल upbhulekh.gov.in पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल को राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) के तहत 2 मई 2016 को की गयी थ। अब 2025 में उत्तर प्रदेश के सभी तहसीलों में लागू कर दिया गया है.
Bhulekh UP ऑनलाइन पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक खतौनी की नकल, भूखंड / गाटे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी बिना किसी अन्य सरकारी सहायता के सवयं प्राप्त कर सकते है।
भूलेख यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए, ऊपर दिए गए बटन को दबाएं या अपने ब्राउज़र में upbhulekh.gov.in लिखकर साइट खोलें।
उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की सूची
UP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की सूची निम्नलिखित है:-
- रियल टाइम खतौनी की नक़ल
- खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल
- भूखण्ड/गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति
- राजस्व ग्राम खतौनी का कोड व भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड
- खतौनी लॉगिन
- रियल टाइम खतौनी लॉगिन
- खसरा पोर्टल
UP Bhulekh पर खतौनी की नक़ल देखने की प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश के लैंड रिकॉर्ड पोर्टल पर 2 प्रकार की खतौनी उपलब्ध है जिससे आप निचे पढ़ सकते है :-
- रियल टाइम खतौनी: रियल टाइम खतौनी ऑनलाइन सेवा राज्य के किसानों और भूमि मालिकों को उनकी ज़मीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में मदद करती है। इस सेवा के तहत, ज़मीन के मालिक, खसरा नंबर, क्षेत्रफल, भूमि के उपयोग, और ज़मीन पर कोई मुकदमा या लोन जैसी जानकारी को ऑनलाइन चेक और अपडेट किया जाता है।
- खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल: यह एक आधिकारिक दस्तावेज़ है, जिसमें किसी भूमि के स्वामित्व, उसके अधिकार, और उपयोग से संबंधित सभी जानकारी होती है। यह दस्तावेज़ ज़मीन के मालिक के नाम, खसरा नंबर, भूमि का क्षेत्रफल, और भूमि पर अगर कोई ऋण या मुकदमा हो, तो उसकी जानकारी भी प्रदान करता है।
रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें
यदि आप रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखना चाहते है तो निचे दी गयी प्रक्रिया का पालना करे :-
- सबसे पहले UP भूलेख आधिकारिक पोर्टल – https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें।
- अब होमपेज पर मौजूद विकल्प रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें पर क्लिक करें।

- इसके बाद कैप्चा दर्ज करें, और फिर नए पेज पर आप अपना जनपद, तहसील, और ग्राम चुनें.

- अब नया पेज पर आप निम्नलिखित विवरणों की मदद से अपने जमीन के रिकॉर्ड को चेक कर सकते हैं.
- खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
- खाता संख्या द्वारा खोजें
- खातेदार के नाम द्वारा खोजें
- भूमिश्रेणी द्वारा खोजें
- नामांतरण दिनांक से खोजें

अब अपनी भूमि अभिलेख से जुड़ी जानकारी दर्ज करे और खोजें विकल्प पर क्लिक करे, उसके बाद आप अभिलेख का चुनाव करके उद्धरण देखें के विकल्प पर क्लिक कर दें. ये छोटी सी प्रक्रिया के होने के बाद आपके स्क्रीन पर रियल टाइम खतौनी प्रदर्शित हो जाएग।
खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें
आप खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखना चाहते है तो निचे दी गयी प्रक्रिया का पालना करे :-
- सबसे पहले यूपी भूलेख ऑनलाइन पोर्टल – https://upbhulekh.gov.in/ पर जाए।
- अब होमपेज पर आपको खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें विकल्प पर क्लिक करना है।

- अब कैप्चा को सबमिट करें।
- कैप्चा सबमिट करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आप अपने जनपद, तहसील और गाँव का चुनाव करें.
अगर आपका गाँव यहाँ नहीं दिख रहा है, तो उन सभी गाँवों को रियल टाइम खतौनी में देखा जा सकता है.
- अब खतौनी नक़ल को खोजने के लिए चार विकल्प मे से किसी एक विकल्प का चयन करें और इस तरह आप खतौनी को खोजें सकते हैं:-
- खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
- खाता संख्या द्वारा खोजें
- खातेदार के नाम द्वारा खोजें
- नामांतरण दिनांक के द्वरा खोजें

उपरोक्त दिए गए विवरणों में से किसी एक को दर्ज करके खोजें विकल्प पर करे, फिर अपने अभिलेख का चयन करे।
भूखंड/गाटे से जुड़ी सेवाएँ
भूलेख उत्तर प्रदेश ऑनलाइन पोर्टल पर भूखंड/गाटे से जुड़ी निम्नलिखित सेवाओं को एक्सेस कर सकते हैं:-
- भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
- भूखण्ड/गाटे का यूनिक कोड जानें
- भूखण्ड/गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति जानें

भूखण्ड या गाटे की स्थिति जाने
- अगर आप ऊपर दिए गए किसी भी एक सेवा को प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प को चुने और उसके बाद आप अपना जनपद, तहसील, और ग्राम का नाम चुनें.
- इसके बाद आप खसरा/गाटा संख्या दर्ज करें

- अब अपने भूखण्ड को खोजकर गाटा प्रस्थिति के ऊपर क्लिक करे
- बस इस सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने भूखण्ड या गाटे की स्थिति को जान सकते हैं.
Bhu Naksha उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के नागरिक अपनी जमीन का नक्शा upbhunaksha.gov.in पोर्टल के जरिए भू-नक्शा ऑनलाइन देख सकते है। इस प्रक्रिया को जाने के लिए निचे देखे :-
- होमपेज पर District, Tehsil और Village का चयन करें.

- अब स्क्रीन पर दर्ज की हुई जगह का नक्शा आ जाएगा.
- यहाँ आप किसी भी प्लॉट नंबर पर क्लिक करके उस प्लॉट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
अब आप Plot Report विकल्प पर क्लिक करके उसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं.
UP Bhulekh Contact Information
Address | Computer Cell Board Of Revenue,Lucknow, Uttar Pradesh |
bhulekh-up@gov.in | |
Phone | +91-522-2217145, +91-7080100588 (Mon to Fri 9:30 AM-6:00 PM) |