उत्तर प्रदेश में जमीन रिकार्ड्स को ऑनलाइन कर देने से राज्य के सभी नागरिकों घर बैठे अपने भूमि से संबंधित अभिलेखों और नक्शा आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते है इसके लिए किसी भी प्रकार के सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है, तथा सभी प्रकार की उपदटेस भी आसानी से मिल जाती है। उत्तर प्रदेश में UP Bhulekh पर Real Time Khatauni देखना चाहते है और समझ नहीं आरहा तो आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आप यूपी भूलेख पोर्टल के जरिए रीयल टाइम खतौनी कैसे देख सकते हैं।
विषय | रियल टाइम खतौनी |
पोर्टल | UP Bhulekh |
अधिकृत वेबसाइट | upbhulekh.gov.in |
Real Time Khatauni नक़ल देखने की प्रक्रिया
UP भूलेख ऑनलाइन पोर्टल पर Real Time Khatauni देखना चाहते हैं, तो निचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा :-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhulekh.gov.in/ जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर “रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें” विकल्प पर क्लिक कर दें।

- इसके बाद नया पेज खुल जाएगा। यहां आप अपने जिला, तहसील और गांव का चुनाव करें, जैसा नीचे चित्र में दर्शाया गया है।

- इसके बाद आप गाटा संख्या, दर्ज करके “उद्धरण देखें” विकल्प पर क्लिक कर दें।

अब आपके सामने Real Time खतौनी का पेज खुल जाएगा, जिसका आप स्क्रीनशॉट और प्रिंट भी कर सकते हैं।
रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश देखने की प्रक्रिया
अगर आप Real Time Khatauni, Uttar Pradesh Dashboard देखना चाहते हैं, इसके लिए आपको होमपेज पर “रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश” पर क्लिक करना है, ऐसा करने से आपके सामने डैशबोर्ड खुल जाएगा। यहां आपको निम्नलिखित जानकारियां दिखाई देंगी :-
- राजस्व ग्राम खतौनी
- चकबंदी सर्वे ग्राम
- गलत फसली ग्राम
- रूपांतरण ग्राम खतौनी
- वर्तमान ग्राम खतौनी
- RTK ग्राम खतौनी
- RI द्वारा DM को अग्रसारित
- अनलॉक से लॉक हुई खतौनी
- SDM Unlock
- अवशेष खतौनी
- DM द्वारा SDM को अग्रसारित
यदि आपको सबंधित जानकारियों को पढ़ना है तो “Details” विकल्प पर क्लिक करके इनके बारे के विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।